
भाटापारा में विवाद के चलते रात 1:30 बजे घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 दिसंबर की है, जब जसवंत खूंटे के मकान में आधा दर्जन से अधिक लोग घुस आए और लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से मारपीट तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे कई लोगों को चोटें आई और घर के समान टूट-फूट गए। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संत रविदास वार्ड निवासी नरेंद्र बंजारे जीवन बंजारे योगेश्वर बंजारे जय सिंह कौशल भोला पाटले राजेश भास्कर अर्जुन पाटले और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेज दिया गया है।




