37.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

भारतीय जनता पार्टी की बिलासपुर लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोरग्रुप की बैठक

भारतीय जनता पार्टी की बिलासपुर लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोरग्रुप की बैठक

लोकसभा चुनाव कार्यालय इमलीपारा में आयोजित की गई। इस अवसर पर लोकसभा क्लस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव के दौरान किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी। उन्हें पूरी कार्ययोजना से अवगत कराते हुए कहा कि 14 से 22 मार्च के मध्य विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम किया जाना है। शक्ति केन्द्रों में प्रत्याशी का संपर्क अभियान दीवाल लेखन फिर एक बार मोदी सरकार का स्लोगन लिखना है। लाभार्थी संपर्क अभियान अभी चल रहा है इसमें और अधिक गति लाना है। बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक एक ही दिन 14 मार्च को सभी कार्यकर्ताओं को लाभार्थी सम्पर्क अभियान में शामिल होना है। 10 से 20 मार्च तक सोशल मीडिया आईटी सेल की बैठक आयोजित करना है। 30 मार्च को सभी बूथों के प्रत्येक घरों में भाजपा का झंडा लगाकर घर-घर विजय पताका फहराना है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने रायपुर में आयोजित किसान सम्मेलन के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में आप सभी को अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचना है। बिलासपुर लोकसभा के प्रभारी सियाराम साहू ने एक बार फिर मोदी सरकार का नारा बुलंद करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां दी गई है उसका सही ढंग से निर्वहन करें। सभी कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाने अभी से जी जान से जुट जाये।
लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र प्रदेश का एक महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र हैं आज सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार के नारे के साथ मुझे भारी मतो से विजयी बनाना है। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूॅ। पार्टी ने मुझे इस क्षेत्र से लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को हमेशा महत्व प्रदान करती है। इसी तारतम्य में मुझे प्रत्याशी बनाया गया है। चुनाव में विजयी बनाने आप सभी का स्नेह व मार्गदर्शन मुझे सदैव मिलता रहेगा। आप सभी लोगों की अपेक्षा व आकांक्षा को पूरा करने का प्रयास करता रहूॅगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं लोकसभा चुनाव घोषित होने के पश्चात आज प्रथम बार भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी तोखन साहू की लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं से प्रथम भेट मुलाकात रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। अंत में आभार प्रदर्शन पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, शैलेष पाठक, हर्षिता पाण्डेय, मोहित जायसवाल, निश्चल गुप्ता, गुरमीत सलूजा, गिरीश शुक्ला, नरेन्द्र शर्मा, द्वारिका जायसवाल, कोमलगिरी गोस्वामी, रामू साहू, राकेश चंद्राकर, किशोर राय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, चंद्रप्रकाश सूर्या, मकबूल अली, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, चंद्र कुमार सोनी, प्रदीप नामदेव, विनय साहू, प्रवीण दुबे, सुनील पाठक, कृष्ण कुमार कौशिक, संदीप जायसवाल, बृजेन्द्र शुक्ला, ललित माखिजा, अनिल पाण्डेय, राकेश मिश्रा, दिलेन्द्र कौशिल, राजेन्द्र अग्रहरि, नारायण तावड़कर, आनंद दुबे, रवि शर्मा, पल्लव धर, ऋषभ चतुर्वेदी, अनमोल झा, कोटूमल दादवानी, केतन वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles