*भारतीय मजदूर संघ ने मनाया महिला दिवस*

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में संगठन के महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू ने की एवं स्ट्रीट वेंडर संघ की प्रदेश संयोजिका श्रीमती पुष्पा वैष्णव ने कार्यक्रम का संचालन किया। उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विभाग प्रमुख श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री श्री सुरेश तिवारी, जिला मंत्री श्री संजय तिवारी, पूर्व जिला मंत्री श्री पृथ्वी सहगल, जिला उपाध्यक्ष श्री काशीराव गढ़े, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री नंदकुमार कुशवाहा, जिला मंत्री श्री सर्वेश तिवारी, जयप्रकाश दूबे, राजू,साहू, दुर्गेश पांडेयराज्य कर्मचारी संघ के श्री सोमवार जी, पर्यावरण मंच के सह संयोजक श्री नागेंद्र शर्मा जी, श्री दिनेश तिवारी, श्रीमती सुनंदा खांडेकर, श्रीमती सावित्री दीदी,सहित विभिन्न संगठनों के महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इस अवसर पर सर्वप्रथम संघ में कार्यरत सभी महिलाओं का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया उसके उपरांत महिला दिवस की सार्थकता पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित महिलाओं ने बढ़चढ़ कर अपने विचार रखे, अनेक महिलाओं ने कविता पाठ किया और सामाजिक कार्य करते हुए अपने संस्मरण सुनाऐ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू ने कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़चढ़ कर भागेदारी होती है और हम कहीं भी पुरूषों से पीछे नहीं है, बस हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने कहा कि हमारे देश में नारी को पुरूषों से पहले स्थान दिया गया है और उनको शक्ति स्वरुपा के रूप में पूजा जाता है। आज के परिवेश में देश और समाज के विकास में नारियों का विशेष योगदान है और अब महिलाऐं घर की चारदीवारी में कैद रहने के बजाय अंतरिक्ष की उंचाइयों तक पहुँच चुकी है।संगठन में कार्यरत सभी महिलाओं को अपने अपने क्षेत्र में महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के श्री सुरेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सोच में बदलाव हुआ है और अब किसी भी कार्य में महिलाओं की उपेक्षा नहीं की जा सकती है। अंत में जिला मंत्री श्री संजय तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles