31.9 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरी, जैन समाज के कार्यक्रम में आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, 8 हजार नकद बरामद, दुर्ग जिले का आरोपी नीलेश मेश्राम पुलिस की गिरफ्त में

गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में जेबकतरी की वारदात को अंजाम दे रहे एक आरोपी को पुलिस ने भीड़ के बीच से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया में लिया है।नवापारा क्षेत्र में जैन समाज का एक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी लोगों की जेबों में हाथ डालकर नकदी निकाल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों को आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ। लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और तत्काल गोबरा नवापारा पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 8 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीलेश मेश्राम बताया, जो कि दुर्ग जिले का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाकेटमारी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles