गर्मी से पूर्व पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करें,पानी की टेस्टिंग लगातार करे, नगरोत्थान योजना और सांसद विधायक निधि कार्यों की भी समीक्षा

निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जोन कमिश्नर और जल विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ॠतु के पूर्व पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए ताकि संभावित पेयजल की समस्या को दूर किया जा सकें। इसके अलावा सप्लाई किए जा रहे पानी की लैब टेस्टिंग लगातार करने के निर्देश दिए है, किसी भी सूरत में जल की गुणवत्ता में कमी ना आए।पाइपलाइन की लगातार माॅनिटरिंग के भी निर्देश दिए है लीकेज मिलने या अन्य समस्या आने पर उसे तत्काल ठीक कराएं।

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने विकास भवन के दष्टी सभाकक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर निगम के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में निगम कमिश्नर ने कहा कि ग्रीष्म ॠतु के पूर्व पेयजल संबधी सभी आवश्यक तैयारियां कर लें,जिन क्षेत्रों में बोर के ज़रिए जल आपूर्ति की जाती है,वहां सभी मोटर पंप का भौतिक सत्यापन कर लें और आवश्यकता अनुसार मरम्मत या रिप्लेस कराएं। पानी टैंकर की भी आवश्यकतानुसार मरम्मत कराएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles