33.2 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

मरवाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार अंतरराज्यीय समन्वय बैठक का दिखा असर, तस्करी पर कसी नकेल

पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश और एएसपी ओम चंदेल के मार्गदर्शन में मरवाही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसडीओपी दीपक मिश्रा और थाना प्रभारी सनीप रात्रे की टीम ने मध्यप्रदेश निवासी सियाराम साहू को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अवैध पशु ढुलाई में सक्रिय था।पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को पेंड्रा क्षेत्र में आरोपी बिना दस्तावेज मवेशियों को ले जाते पकड़ा गया था, लेकिन चकमा देकर भाग निकला था। इसके बाद लगातार लोकेशन बदलते हुए वह फरारी काट रहा था। 22 सितंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।आरोपी पर छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज है। इस प्रकरण में अब तक 4 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने कहा कि आगे भी गौवंश तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles