14.9 C
Bilāspur
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

महामाया कुंड में फिर कछुओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप चार शव मिलने के बाद जांच तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर के पवित्र महामाया कुंड में एक बार फिर कछुओं की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कुंड के पानी में चार कछुए मृत अवस्था में तैरते मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।मंदिर प्रबंधन की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सबसे पहले कुंड के आसपास जमा भीड़ को हटाकर चारों कछुओं के शव बाहर निकाले। मामला संदिग्ध नजर आने पर अधिकारियों ने तत्काल उच्च स्तर पर सूचना दी और जांच प्रक्रिया शुरू की गई।चारों मृत कछुओं को रेंज कार्यालय लाकर कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन से पोस्टमार्टम कराया गया है। अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। वन विभाग ने बिसरा भी सुरक्षित रखकर लैब जांच के लिए भेजने की तैयारी की है।वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में मौत प्राकृतिक कारणों से अलग पाई जाती है और शिकार या शरारत की पुष्टि होती है तो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मार्च में भी इसी कुंड में 30 कछुए जाल में फंसे मृत मिले थे, जिससे मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles