तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल-पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल धुएं से घिरा पूरा इलाका, दमकल की कई गाड़ियां जुटीं,लाखों का नुकसान

बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। केमिकल और पेंट से जुड़ी फैक्ट्री में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक तिफरा स्थित अनव इंडस्ट्रीज के गोदाम में करीब साढ़े 12 बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं। कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्टी निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं के गुबार से भर गया।मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं, वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।स्थानीय लोगों और उद्योग संचालकों ने फैक्ट्री में फायर सेफ्टी इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इतने बड़े स्तर पर केमिकल भंडारण के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और आपात व्यवस्था नजर नहीं आई। किशोर केंवट,,थाना प्रभारी सिरगिट्टीवीओ : प्रारंभिक जांच में बिजली कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद तकनीकी जांच कर वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।लगातार हो रही औद्योगिक आग की घटनाओं के बीच यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करता है।प्रशासनिक जांच के बाद ही तय होगा कि लापरवाही कहां हुई और जिम्मेदारी किसकी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles