30.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

मां दुर्गा की प्रतिमा के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंगला में अनोखा पंडाल सजाया गया

मां पार्वती दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कुदुदंड रोड मंगला में मां दुर्गा को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्थापित किया गया है। इस विशेष प्रतिमा में देख सकते हैं की मां दुर्गा नौ ग्रहों को अपने हाथों में धारण किए हुए हैं। जो पर्यावरण और पृथ्वी के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते है। समिति के सदस्य ने बताया कि आज के आधुनीक युग में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बढ़ गया है। हर तरफ पेड़ो की कटाई हो रही है। वायु प्रदूषण फैल रहे हैं। ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए पौधे रोपे जा रहे हैं। इसी कड़ी में मां पार्वती दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने माता रानी की प्रतिमा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। माता रानी के दर्शन करने वाले भक्तों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस थीम के जरिए बच्चों और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles