त्योहारों के मौसम में रंगोली की मांग बढ़ी, बाजार सजने लगे

लोगों के बीच त्योहार पर रंगोली बनाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। मान्यता है कि पूजा पाठ तीज त्यौहार में रंगोली बनाना शुभ होता है। त्योहारों का सीजन चल रहा है ऐसे में बाजार में रंग बिरंगी रंगोलियो की दुकानें सज गई है। बाजार में महिला बड़ी संख्या में रंगोली खरीदने पहुंच रही है। जैसा कि देखा जा रहा है बाजार में रंगोली की मांग बढ़ गई है। महिला अपने पसंद के रंगों को घरों के आंगन में सजाने के लिए ले जा रही है। इसके साथ ही चिल्लर विक्रेता थोक विक्रेता से रंगोली की खरीदारी कर रहे हैं। रंगोली के साथ-साथ इस बार रंगोली बनाने के विभिन्न वैरायटी के डिजाइन बाजार में देखी जा रही है।

जिससे रंगोली बनाने में ज्यादा मेहनत ना लगे, रेडीमेड रंगोली डिजाइन बनाने की कई प्रकार के सांचे बाजार में उपलब्ध हैं। जिससे महिलाओं को रंगोली बनाने में आसानी होगी और कम समय में बहुत अच्छा डिजाइन बनाया जा सकेगा। जैसा की नवरात्र से घरों के आंगन में रंगोली बनाना शुरू हो जाता है। ऐसे में शहर में रंगोली के बाजार सज गए हैं शहर के हर क्षेत्र में रंगोली अलग-अलग दाम में उपलब्ध होते हैं। शहर के जूना बिलासपुर में रंगोली के थोक बाजार लगते हैं। जहां शहर के हर क्षेत्र से लोग रंगोली लेने पहुंचते हैं। शहर में सबसे कम दाम में यही से रंगोली प्राप्त किया जा सकता है। जिसके कारण थोक एव चिल्लर विक्रेता रंगोली लेने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles