छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है,जिस पिता ने अपनी बेटी को जिस सख्स के साथ विवाह करके विदा किया था,एक दिन वही दामाद उसकी जीवन लीला समाप्त कर देगा यह किसी ने नही सोचा था,मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के एक ब्लाईंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को 24 घण्टे के भीतर बड़ी सफलता मिली है।इस अनसुलझे रहस्य पर से जब पर्दा उठा तो एक पल के लिए पुलिस भी हैरत में पड़ गई ।

दरअसल इस हत्याकांड का आरोपी कोई और नही बल्कि मृतक का दामाद ही निकला है।जिसने पत्नी को साथ नही भेजने को लेकर अपने ही सगे ससुर की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के इस वारदात को अंजाम देने वाला दामाद अब सलाखों के पीछे पहुँच गया है।




