31.9 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गणतंत्र दिवस पर जिले मे करेगे ध्वजारोहण टीएल बैठक मे कलेक्टर ने की तैयारियो एव लंबित प्रकरणो की समीक्षा

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासन की फ्लैगशीप योजनाओं आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ध्वजारोहण किया जाना संभावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह को गरिमामय सुव्यवस्थित और भव्य रूप में आयोजित किया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस पर जिले के विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने बताया कि 19 जनवरी से वंदे मातरम अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो रहा है जिसके तहत विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस के दिन पुलिस परेड ग्राउंड में सामूहिक वंदे मातरम गायन किया जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर ने चावल उत्सव का आयोजन सुनिश्चित करने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles