17.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी व्यवस्था में सुधार, किसानों को मिल रही राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा से किसान खुश हैं। ग्राम सकर्रा सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केन्द्र खरकेना में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था, समय पर भुगतान और किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम सकर्रा सेवा सहकारी समिति के उपार्जन केन्द्र खरकेना पहुंचे ग्राम मुरू के किसान ने बताया कि वे 40 क्विंटल धान बेचने आए हैं और केन्द्र में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने से किसानों को लाभ मिल रहा है। ग्राम मेड़पार छोटा के किसान ने बताया कि वे 97 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संवदेनशील पहल करते हुए किसानों को समय से पहले भुगतान किया जा रहा है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है और किसान आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। समिति के प्रबंधक कृष्ण गोपाल कौशिक ने बताया कि केन्द्र में अब तक 41 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है जिसमें 34 हजार क्विंटल धान का परिदान किया जा चुका है। धान का शीघ्र उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में पहुँचाने की भी त्वरित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में तीन किस्म के धान की खरीदी की जा रही है और तीन दिनों के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है। जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं साथ ही धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles