22.5 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास ,वितरित किया गया लैपटॉप शिक्षा में मिलेगी मदद

बिलासपुर- भारतीय स्टेट बैंक बिलासपुर ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कमजोर आय वर्ग के परिवारों से आने वाले होनहार छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए गए, जिससे वे अपनी शिक्षा को और भी प्रभावी ढंग से जारी रख सकें।भारतीय स्टेट बैंक समय-समय पर इस तरह की सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता करने में सक्रिय भूमिका निभाती है। बैंक का यह प्रयास न केवल छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयासों से न केवल छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles