24.9 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

मोपका चौक पर ट्रांसफार्मर से चिंगारी और तार गिरने से मची अफरा-तफरी, बस में फंसी महिला और बच्चों की जान बचाई

शनिवार रात मोपका चौक पर बारिश के दौरान सड़क के दोनों ओर के ट्रासफार्मर से तेज धमाके के साथ बिजली के तार से चिंगारी बरसने से अफ़रा-तफरी मच गई। इसके बाद विद्युत तरंगित तार का भारी भरकम जाल सड़क पर टूटकर गिर गया। इसी बीच वहॉ से गुजर रही बच्चों से भरी एनटीपीसी की बस भी तार में फंस गई जिससे चीख पुकार मच गई। आसपास के मौजूद युवाओ और ऑटो चालकों ने बस को पीछे कराया तो बस की छत पर लटकी विधुत तरंगित तार स्कूटी सवार महिला के चारो तरफ फैल गई।

युवाओ ने बच्चों को बस से उतारा और महिला को भी तार के बीच से किसी तरह बचा लिया। लगातार कॉल करने के बाद करीब पौने घण्टे बाद और सरकंडा पुलिस की टीम घण्टे भर बाद मौके पर पहुची। विद्युत अमले ने खम्बे और ट्रासफार्मर पर सीढ़ी लगाकर तार को काटकर सड़क पर फैले तार को किनारे किया तब कही आवागमन शुरू हुआ, पर 33 केवी का केबल उसके बाद भी सड़क के ऊपर लटकता रहा। इसके चलते करीब घण्टे भर मोपका राजकिशोर नगर इलाके में अंधेरा छाया रहा। रात करीब पौने दस बजे दूसरी लाइन से जोड़कर विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तब क्षेत्र के रहवासियों ने राहत महसूस की। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles