24.5 C
Bilāspur
Sunday, March 1, 2026
spot_img

युवती से मोबाइल लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, पुलिस ने शुरू की तलाश दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में फैली सनसनी, रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने एक युवती से मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के समय पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ बातचीत करते हुए घर लौट रही थी।पुलिस के अनुसार, घटना कुदुदंड तुलजा भवानी मंदिर के पास उस समय हुई जब सुमिता बाई रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक रेस्टोरेंट से काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और तेजी से भाग निकले।वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस हरकत में आई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है, जिससे जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles