
थाना मुलमुला क्षेत्र के कोनारगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर डंडा, रॉड और बेल्ट से लैस होकर तनीश पटेल के घर में घुसकर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।चार विधि विरुद्ध बालकों को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। घटना 24 जुलाई की है, जब आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए अमीषा पटेल और परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने BNS के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे , एएसपी उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी प्रदीप सोरी के निर्देशन में थाना प्रभारी पारस पटेल के नेतृत्व में अजय केंवट, नितिश यादव उर्फ रज, प्रदीप पटेल, रामनारायण साहू और अरुण साहू को गिरफ्तार किया गया। विवेचना के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में पुलिस टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।




