कलेक्टर ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक ली, आयुष्मान कार्ड व सिकल सेल जांच में तेजी के निर्देश गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदन योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शनिवार को बिल्हा ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में आयुष्मान भारत, वय वंदन, एएनसी जांच और सिकल सेल स्क्रीनिंग जैसी योजनाओं की प्रगति का आंकलन किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि 92 हजार से अधिक शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एक माह में तैयार कर लिए जाएं और पंचायत तथा वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर एएनसी जांच, टीकाकरण और पोषण सुविधा की अनिवार्यता पर बल देते हुए यह सुनिश्चित करने कहा कि कोई भी महिला जांच से वंचित न रहे।

बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, सिकल सेल की जांच व उपचार और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles