
रतनपुर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मदनपुर निवासी प्रार्थी रेशम लाल श्रीवास की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन बड़े एल्यूमिनियम बर्तन और एक टुल्लू पम्प बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध रोशन माथुर और जलेश्वर साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। बरामद सामग्री के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।




