ताला महोत्सव में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विकास और संस्कृति का दिया संदेश ताला गांव से मिली बिलासपुर और छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान

बिलासपुर के ऐतिहासिक ताला गांव में आयोजित तीन दिवसीय ताला महोत्सव के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मनियारी नदी के तट पर स्थित देवरानी-जेठानी मंदिर और रुद्र शिव की अद्वितीय प्रतिमा को बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की पहचान बताते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक क्षेत्र के संरक्षण और विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया और कहा कि ताला की विरासत ने प्रदेश को देश-दुनिया में विशिष्ट स्थान दिलाया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साव ने बताया कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं और शेष सड़कों को भी आगामी तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और मेले की रौनक बढ़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक धरमलाल कौशिक ने ताला महोत्सव में दिनकालीन सांस्कृतिक आयोजनों को सराहनीय पहल बताया, वहीं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने मंदिर परिसर में सोलर हाई मास्ट लाइट की स्वीकृति की जानकारी दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles