
छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद की जिम्मेदारी रामगोपाल गर्ग, आईपीएस को सौंपी गई है। उन्होंने 23 जनवरी शुक्रवार को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।आईजी ररामगोपाल गर्ग 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें पुलिस प्रशासन का लंबा अनुभव प्राप्त है। अपने सेवाकाल के दौरान वे रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और दुर्ग जिलों सहित विभिन्न जिला एवं रेंज मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण के बाद पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का बिलासपुर रेंज कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, आईपीएस ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।इसके पश्चात गर्ग ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया और रेंज की कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था एवं प्राथमिकताओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा की।




