23.3 C
Bilāspur
Wednesday, February 4, 2026
spot_img

रामलला दर्शन योजना की आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना ,850 श्रद्धालुओं को लेकर बिलासपुर से अयोध्या प्रस्थान

मुख्यमंत्री की रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन में कुल 850 श्रद्धालु सवार हैं, जिनमें बड़ी संख्या बिलासपुर जिले के यात्रियों की है।सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे और भक्तिमय माहौल बना रहा। यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।ट्रेन रवाना करने से पहले स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।इस अवसर पर यात्रियों का तिलक, फूलमाला और प्रसाद देकर पारंपरिक स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने इस यात्रा को अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।यात्रा के दौरान पहले वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके बाद अयोध्या में रामलला, रामगढ़ी व सरयू तट के दर्शन कराए जाएंगे। सरकार की ओर से निःशुल्क यात्रा, भोजन, ठहराव और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles