गुरु रविदास जयंती पर बिलासपुर में संगोष्ठी आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा ने संत परंपरा और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

प्रदेश के निर्देशानुसार संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर 1 से 7 फरवरी तक चल रहे कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को बिलासपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय अंग्रेजी, वरिष्ठ नेता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सहित जिले के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संगोष्ठी की अध्यक्षता मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की।वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी संत-महापुरुषों का सम्मान करती है। जिन महापुरुषों को पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में उपेक्षित रखा गया, उन्हें आज सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है।अनुसूचित जाति मोर्चा की ग्रामीण व शहरी इकाइयों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु रविदास जी के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने छुआछूत और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और समाज को समानता व समरसता का संदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles