24.9 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

रामलला दर्शन योजना: 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या और काशी के लिए रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन मंगलवार को रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने श्रद्धालुओं की ट्रेन को झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके है।

रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल से अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुआ है। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि यात्रा के दौरान सभी को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन और अयोध्या धाम में श्री रामलला जी के दर्शन के साथ ही वहां स्थित अन्य मंदिरों का लाभ भी मिलेगा।

बिलासपुर संभाग के सभी जिले के 850 यात्रियों को लेकर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल है। यात्रा दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी कराया जाएगा। इस दौरान बिल्हा विधायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान समेत आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles