33.3 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा जिले में विवाह पूर्व परामर्श केंद्र ‘तेरे मेरे सपने’ की होगी स्थापना…

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए शासन के सभी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित हो। घरेलू हिंसा और तलाक के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आयोग द्वारा विवाह पूर्व परामर्श केंद्र देश भर में खोले जाने की जानकारी उन्होंने दी और संभाग के सभी जिलों में केंद्र के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ममता कुमारी ने कहा कि प्रत्येक जिले में डीएसपी रैंक के अधिकारी को नोडल बनाया जाएगा, आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं ,बच्चों और बुजुर्गों के प्रति अधिक मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने जिले के विभिन्न केंद्रों में निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों से अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल में महिला बंदियों के बच्चों के लिए प्ले एरिया लाइब्रेरी, और कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा होनी चाहिए साथ ही कैदियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के भी उन्होंने निर्देश दिए। वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के लिए समुचित इंतजाम के निर्देश उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को दिए। महिला हेल्पलाइन सेंटर सखी केंद्र के लिए भवन निर्माण में तेजी के साथ ही प्रकरणों के निराकरण में भी तेजी से कार्य के लिए कहा गया,उन्होंने जिला अस्पताल में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए व्यवस्थाओं के विषय में सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता से जानकारी ली और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से महिलाओं के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ममता कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वैवाहिक समस्याओं ,घरेलू हिंसा और तलाक के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए आयोग द्वारा विवाह पूर्व परामर्श केंद्रों की स्थापना की जा रही है बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में केंद्र ‘ तेरे मेरे सपने’ की स्थापना की जाएगी जिसके लिए अधिकारी आवश्यक तैयारियां करें, उन्होंने कहा कि महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के प्रति अधिक संवेदनशीलता और उनकी सुविधाओं के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आयोग से संवाद के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी बनाए जाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles