
सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां स्वतंत्रता दौड़ के साथ स्वामी विवेकानंद जी की विशाल चित्र बनाया गया इस अवसर पर 1500 बच्चों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा और वंदे मातरम गान भी गया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहे। हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाती है। यह दिन केवल एक महान संन्यासी को स्मरण करने का नहीं, बल्कि उस विचारधारा को समझने का अवसर है, जिसने भारत को आत्मविश्वास और आत्मबोध दिया।

12 जनवरी 1863 को जन्मे स्वामी विवेकानंद का जीवन साधना, सेवा और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत उदाहरण रहा। वे मानते थे कि आध्यात्मिकता केवल आत्मकल्याण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का माध्यम बननी चाहिए।यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज छत्तीसगढ़ में भी इस अवसर पर भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। बिलासपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया।पुलिस ग्राउंड से कंपनी गार्डन स्थित विवेकानंद उद्यान तक स्वदेशी दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में लगभग 1500 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने न केवल उनकी वेशभूषा धारण की, बल्कि उनके संदेशों को भी जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में एक ऐतिहासिक क्षण तब देखने को मिला, जब 1500 से अधिक स्कूली बच्चों ने एक साथ वंदे मातरम् का गान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इसी दौरान सभी बच्चों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली।कार्यक्रम स्थल पर 5500 स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्रफल में बनाई गई विशाल और आकर्षक रंगोली में स्वामी विवेकानंद का भव्य चित्र उकेरा गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।वहीं कंपनी गार्डन बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श और विचार आज भी युवाओं को प्रगतिशील और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से पूरा क्षेत्र स्वामी विवेकानंद के विचारों और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिस तरह से युवाओं के साथ सभी की भागीदारी देखी गई वह दिखता है कि राष्ट्रीय यूथ दिवस निश्चित तौर पर युवाओं के लिए काफी कुछ सीखने का अवसर प्रदान करता है इस मौके पर बड़ी संख्या में शासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।




