अवैध उत्खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त कोटा परियोजना मंडल में रेत-मिट्टी उत्खनन और सागौन कटाई का खुलासा

बिलासपुर वन मंडल में अवैध उत्खनन और अवैध कटाई के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कोटा परियोजना मंडल द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध रेत और मिट्टी उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। साथ ही एक अन्य प्रकरण में अवैध रूप से काटी गई सागौन की लकड़ी भी बरामद की गई है।कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने परिक्षेत्र तेंदुआ के कक्ष क्रमांक पी-128 में अवैध कटाई की सूचना पर दबिश दी। मौके से चार नग सागौन लठ्ठा जब्त किए गए, हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए। इस मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में कोटा परिक्षेत्र के आर.एफ.-172 कक्ष में नाले से अवैध रूप से रेत और मिट्टी का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। वन अमले ने घेराबंदी कर मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं, जिनमें रेत और मिट्टी भरी हुई थी।जब्त किए गए वाहनों में एक महेन्द्रा ट्रैक्टर और एक जॉन डीयर ट्रैक्टर शामिल है। दोनों वाहन स्वामियों बुधराम सिंह मरकाम और ओमप्रकाश मरावी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वाहनों को राजसात किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा के निर्देश पर परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई, जिसमें वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों और सुरक्षा श्रमिकों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles