33.2 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

रिवर व्यू में लड़कियों के दो गुटों के बीच हुए गैंगवार मामले पर संज्ञान लेकर होगी वैधानिक कार्यवाही : एसपी रजनेश सिंह

आखिर कार एसपी रजनेश सिंह ने रिवर व्यू में लड़कियों के दो गुटों के बीच हुए गैंगवार मामले पर संज्ञान लेते हुए वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही है। इसके लिए एसपी ने थानेदार को सभी की पहचान करने निर्देशित किया था, जिनकी पहचान भी लगभग कर ली गयी है।

रिवर व्यू में लड़कियों के दो गैंग के बीच हुए गैंगवार को लेकर एसपी ने स्पष्ट कहा था कि कानून सबके लिए एक बराबर है। और अपराधियों को अपराधी के नजर से ही देखा जाएगा।इसी तरह थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत रिवर व्यू रोड में खुलेआम गैंगवार करने वाली लड़कियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि बीते गुरुवार की शाम थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत रिवर व्यू रोड में लड़कियों के दो गुटों के बीच सड़क पर खुलेआम एक दूसरे की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो राह चलते लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया में पर वायरल कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिसिया व्यवस्था को लेकर ना केवल पुलिस विभाग पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे बल्कि बिलासपुर पुलिस की जमकर फजीहत भी हो रही थी, वही क्षेत्र के थानेदार इस पर कार्यवाही करना छोड़कर शिकायतकर्ता का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद ही कार्यवाही करने की बात थानेदार की ओर से की गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस महकमा भी चुप्पी साधे हुई थी।हालांकि एसपी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि खुलेआम गैंगवार करने वाली युवतियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन सभी के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

बहरहाल बिलासपुर में यह कोई पहला मामला नही है। जिस पर कार्यवाही करने को लेकर बिलासपुर पुलिस के हाथ पांव कांप रहे हो बल्कि इस तरह के पूर्व में कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह वर्तमान में भी थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत हुए लड़कियों के बीच गैंगवार के मामले में वीडियो वायरल होने और लड़कियों की पहचान होने के बावजूद अब तक उन पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होना बिलासपुर पुलिस के ऊपर तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं सिटी कोतवाली थानेदार भी हैं जो इस मामले में कार्यवाही करने के लिए शिकायतकर्ता का इंतजार कर रहे हैं हालांकि इसी बीच एसपी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी हो कानून सबके लिए एक बराबर है इसलिए गैंगवार करने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles