24.9 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

रेलवे की सना माचू का भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में चयन लिवरपूल में विश्व चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी सना माचू ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उनका चयन भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में हुआ है और वे 4 से 14 सितंबर 2025 तक इंग्लैंड के लिवरपूल में होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।बिलासपुर मंडल में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत सना ने मेहनत, अनुशासन और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

रेलवे की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, जिसका लाभ सना ने पूरी तरह उठाया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारियों और खेल संघ ने उन्हें बधाई दी है।रेलवे से अंतरराष्ट्रीय रिंग तक का सफर तय कर चुकीं सना माचू आज भारत की शान बन चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि हर युवा खिलाड़ी को अपने सपनों के लिए संघर्ष और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles