
CBI ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में पदस्थ चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को 32 लाख की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में उनके भाई कुणाल आनंद, ठेकेदार सुशील झाझरिया और कर्मचारी मनोज पाठक को भी पकड़ा गया है। आरोपी झाझरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिलाने के बदले में यह रिश्वत ली जा रही थी।CBI ने बिलासपुर,रांची और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर 70 लाख रुपए कैश और एक किलो सोना जब्त किया है। जांच में विशाल आनंद के नाम पर रांची में ज्वेलरी शॉप, डाइमंड-रेडीमेड शोरूम, फ्लैट्स, एक कॉम्प्लेक्स और बेगूसराय में फैक्ट्री की जानकारी भी सामने आई है।CBI झाझरिया कंस्ट्रक्शन को मिले पुराने रेलवे प्रोजेक्ट्स की भी जांच कर रही है।सूत्रों के मुताबिक रिश्वत की डील पहले ही ट्रैक हो चुकी थी,जिसके बाद 25 अप्रैल को पैसे की डिलीवरी के समय CBI ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।पूछताछ में कई और खुलासों की संभावना है।




