Homeहमर बिलासपुरस्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस का ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’, 2...

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस का ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’, 2 मई को होगा आगाज

बिलासपुर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति और निजी अस्पतालों की मनमानी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा 2 मई से ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है, यह यात्रा अपोलो अस्पताल रोड से चांटीडीह होते हुए नेहरू चौक में समाप्त होगी। जिसका उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने और सरकारी अस्पतालों में योग्य डॉक्टरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराना है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है और फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अपोलो जैसे बड़े अस्पतालों पर सरकार की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा गया कि इन निजी संस्थानों द्वारा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है, बल्कि मरीजों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की अपोलो में मृत्यु को लेकर भी कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फर्जी डॉक्टरों और लापरवाही के कारण उनकी जान गई, और इसके लिए अपोलो अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य न्याय यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य अधिकार की लड़ाई है। यह यात्रा जिले, ब्लॉक और गांव-गांव तक चलेगी, ताकि जनता को न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments