18 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

रेलवे स्टेशन का इतिहास अब बदलने की कगार पर…

बिलासपुर रेलवे स्टेशन का ऐतिहासिक भवन अब इतिहास के पन्नों में दर्ज होने की तैयारी में है। रेलवे प्रशासन ने यहां संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों को हटाकर उन्हें स्टेशन परिसर में स्थित “जन आहार” में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है, ताकि पुराने रेलवे भवन को आईआरसीटीसी को सौंपा जा सके और इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा सके।रेलवे के सूत्रों की मानें तो जन आहार में अस्थायी कार्यालयों के लिए तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है।यहां टीटीई दफ्तर, लाइन ड्यूटी वाले कर्मचारियों के कक्ष, और अन्य विभागों के लिए अलग अलग केबिन तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन का मानना है कि यह बदलाव स्टेशन परिसर के स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा और भविष्य में यात्रियों को अधिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी।हालांकि इस फैसले को लेकर कर्मचारियों के बीच मतभेद भी हैं। कुछ इसे सुविधाजनक और बदलाव की दिशा में सकारात्मक कदम मान रहे हैं, तो कुछ इसे अस्थायी और असुविधाजनक व्यवस्था के तौर पर देख रहे हैं। बावजूद इसके रेल प्रशासन इस स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने में जुटा है।वहीं रेलवे के अधिकारी इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles