
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय, बिलासपुर में 15-16 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय सेफ्टी कैप्सूल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं सहायक कर्मचारियों को कार्यस्थल सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार और मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण से कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ी और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित हुआ।

इसी क्रम में रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन की मॉक ड्रिल और सभी रेलवे अस्पतालों में प्रथम उपचार एवं आपदा प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण के दौरान घायल यात्रियों के लिए त्वरित प्राथमिक उपचार, ट्रायेज़ प्रक्रिया, स्ट्रेचर से सुरक्षित निकासी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। इन गतिविधियों से कर्मचारियों की त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया की क्षमता में वृद्धि हुई और रेलवे सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत बनाया गया।




