अपोलो हॉस्पिटल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का कलेक्टर ने किया शुभारंभ 200 से अधिक लोगों ने कराई जांच, विशेषज्ञों से लिया स्वास्थ्य परामर्श

जिला प्रशासन के सहयोग से अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्वयं की स्वास्थ्य जांच कराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ रहकर ही परिवार, समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन किया जा सकता है।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। शिविर में निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार भी मौजूद रहे।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया।शिविर में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोफिया सुल्ताना एवं डॉ. विजया लक्ष्मी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कौशले, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. आकाश गर्ग तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मंदार गोकाटे विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया और बीपी, शुगर, हार्ट रेट एवं रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच की गई।निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ बड़ी संख्या में ओल्ड कंपोजिट बिल्डिंग के कर्मचारियों सहित आम नागरिकों ने उठाया। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला और स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके करीब लाने के लिए अपोलो हॉस्पिटल की पहल की सराहना की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles