लायंस क्लब बिलासपुर उत्कर्ष की सामान्य सभा में क्लब की अध्यक्ष लायन डॉ रश्मि जितपुरे ने
लायंस क्लब बिलासपुर उत्कर्ष व अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कृत्रिम जयपुर फुट के प्रत्यारोपण शिविर के विषय में विस्तृत जानकारी दी व सभी से सहयोग करने की अपील की। सचिव वीना अग्रवाल ने द्वारा किये गए विगत सेवा कार्यों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजिका ला सुधा मारदा ने बताया कि करीब 40 से 50 कृत्रिम पैर इस वर्ष दिये जा सकें इसके लिए हम प्रयासरत हैं। डॉ रश्मि ने बताया कि गांव गावों में पम्पलेट भेज कर सभी को शिविर की सूचना दी जा रही है। इस शिविर में नये पैर भी लगाये जायेगे और पूर्व में लगवा चुके पैरों की मरम्मत भी की जायेगी। इस मीटिंग में ला रश्मि जितपुरे,ला वीना अग्रवाल, ला. डॉ शकुंतला जितपुरे,ला.कविता खत्री, संध्या दीक्षित,भारती तिवारी व ट्विंकल आडवाणी उपस्थित रही।यह जानकारी सचिव वीना अग्रवाल द्वारा दी गई





