
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में आज बड़ा रेल हादसा सामने आया है। बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक रेल कर्मी लाला राम बंजारे और दूसरा ठेकेदारी कर्मी मोहन लाल साहू शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के कारणों की जांच जारी है।




