20.7 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

लिंगियाडी वेयर हाउस में चावल तौल में गड़बड़ी का आरोप जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और एफसीआई पर उठे सवाल

शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष रवि परयानी ने लिंगियाडी गोदाम में चावल तौल में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दुकानों तक पहुंचने वाले चावल की गाड़ियों से हर बार 2 से 3 कुंटल चावल कम मिल रहा है,जिससे दुकानों में शॉर्टेज की समस्या पैदा हो रही है।रवि परियानी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर उन्होंने कलेक्टर,खाद्य विभाग और नापतौल विभाग को पत्र लिखकर गोदाम में लगे धर्मकांटा की जांच की मांग की है।

जैसे ही यह जानकारी गोदाम तक पहुंची,वहां हड़कंप मच गया और कर्मचारियों ने अपने स्तर पर सत्यापन शुरू कर दिया।संघ का कहना है कि दुकानदारों को मिलने वाले चावल की कमी का सीधा जिम्मेदार लिंगियाडी गोदाम का धर्मकांटा है। इस कारण उपभोक्ताओं को मिलने वाले राशन में कटौती हो रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों के हितग्राहियों पर सीधा असर पड़ रहा है।राशन दुकानदार संघ ने जिला प्रशासन और एफसीआई को कटघरे में खड़ा करते हुए मांग की है कि सभी धर्मकांटों का तत्काल सत्यापन हो और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में जनता को उनका पूरा हक मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles