25.3 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

लोहरसी धान खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही, किसानों का फूटा गुस्सा — मचा हंगामा, नमी के नाम पर 1 किलो अतिरिक्त कटौती, कार्रवाई की उठी मांग

लोहरसी धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब किसानों ने खरीदी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि केंद्र में धान में नमी बताकर प्रति बोरी 1 किलो तक अतिरिक्त कटौती की जा रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने इसे सीधी लूट बताते हुए कहा कि नमी मापने की मशीन ठीक होने के बावजूद मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है।ग्राम के दर्जनों किसान मौके पर इकट्ठा हुए और खरीदी केंद्र के कर्मचारियों पर मनमानी, नियमों की अनदेखी और जबरन नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक केंद्र पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बढ़ते आक्रोश के बीच किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।किसानों ने बताया कि सही नमी होने के बावजूद उनके धान को बार-बार अस्वीकार किया जा रहा है और कटौती के नाम पर अवैध दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि खरीदी केंद्र की पूरी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही ना हो।इधर, प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी गई है, और संभावना है कि जल्द ही जांच टीम भेजी जाएगी। प्रदर्शन के कारण खरीदी केंद्र का कामकाज कई घंटों तक प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles