ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लगातार बढ़ रहे हैं सड़क हादसे जागरूकता अभियान का नहीं हो रहा कोई असर

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में आज सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल सवार का सिर ट्रक के पहिए तले कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा शारदा वस्त्रालय के सामने हुआ, जब बिलासपुर से शिवरीनारायण की ओर जा रही ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक चलते हुए होंडा शाइन मोटरसाइकिल को रौंद दिया।मामले की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में दुर्घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मोटर सायक़ल सवार कहा का है पामगढ़ पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles