28.7 C
Bilāspur
Monday, March 2, 2026
spot_img

वार्ड क्रमांक 6 में दूषित पानी से पीलिया का प्रकोप, प्रशासन बेखबर

गर्मी के मौसम में जल संकट के बीच वार्ड क्रमांक 6 यदुनंदन नगर से गंभीर मामला सामने आया है। यहां दूषित पानी पीने के चलते बच्चों और बड़ों में पीलिया फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है। वार्ड वासियों ने बताया कि 90 के दशक में बनाई गई नालियों के साथ ही पीने के पानी की पाइपलाइन भी डाली गई थी, जो अब जगह-जगह से फट चुकी है। गंदे नाले के संपर्क में आने से पानी दूषित हो रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।

हर घर में अब पीलिया के मरीज मिल रहे हैं, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वार्ड पार्षद सीमा संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार कलेक्टर और अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद प्रशासन द्वारा समस्या को नजरअंदाज किया गया, जिसका खामियाजा अब आम जनता भुगत रही है। वार्ड वासियों की मांग है कि जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए, वरना स्थिति और भी भयावह हो सकती है। उनका कहना है कि अगर अब भी प्रशासन जागरूक नहीं हुआ, तो पूरे वार्ड में पीलिया और अन्य जलजनित बीमारियों का फैलना तय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles