
बिलासपुर में विश्व रेडक्रास दिवस के मौके पर गुरुवार को जिला प्रशासन और रेडक्रास सोसाइटी की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली की अगुवाई खुद कलेक्टर और रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की।रैली की शुरुआत देवकीनंदन चौक से हुई जो शहर के प्रमुख मार्ग सदर बाजार, गोल बाजार, तेलीपारा से होते हुए पुराना बस स्टैंड तक निकली और अंत में जिला अस्पताल में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का मकसद था आम जनता को रेडक्रास के कार्यों और मानवीय सेवाओं के प्रति जागरूक करना।

रैली के समापन के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उन्हें रेडक्रास की ओर से फल वितरित किए।इसके बाद कलेक्टर ने रेडक्रास द्वारा गोद लिए गए चाइल्ड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और उनकी देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उनके साथ रेडक्रास सचिव डॉ. प्रमोद तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, चेयरमैन डॉ. बी.एल. गोयल, कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, राज्य प्रतिनिधि बृजेंद्र शुक्ला और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।रेडक्रास के इस आयोजन ने न सिर्फ शहरवासियों को सेवा और सहयोग का संदेश दिया, बल्कि बच्चों और मरीजों के चेहरों पर मुस्कान भी बिखेरी।




