21.6 C
Bilāspur
Sunday, March 1, 2026
spot_img

शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, क्वालिटी एजुकेशन पर दिया जोर,विचार और सुझाव किए गए आमंत्रित आने वाले समय में शासन से किया जाएगा साझा

छत्तीसगढ़ में शिक्षा प्रणाली पर लगातार काम कर शिक्षा व्यवस्था में नए-नए बदलाव लाने की कोशिश हो रही है तो इसमें अब सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी अपनी सहभागिता निभाते हुए शिक्षा को नयापन देने की कोशिश कर रहे हैं किसी कड़ी में शनिवार को स्वर्ग लकी राम ऑडिटोरियम में शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर शिक्षा पर चर्चा नए विश्वविद्यालय की अवधारणा विषय पर आयोजित

इस आयोजन में सूर्यवंशी समाज के लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह से विकास हो और नए विश्वविद्यालय के माध्यम से कैसे हर वर्ग को इसमें समाहित किया जा सके इस विषय पर सुझाव और विचार आमंत्रित किया इस दौरान समाज के वरिष्ठ जनों के साथ युवाओं की टीम ने बताया कि उनका ध्यान केवल शिक्षा के तहत स्कूलों या विश्वविद्यालय या महाविद्यालय खोलने पर नहीं है बल्कि क्वालिटी एजुकेशन पर उनका जोर है

किस तरह से भविष्य की शिक्षा से वह विद्यार्थियों को जोड़े इस पर उनका फोकस है इस चर्चा में इन्हीं बात पर विचार विमर्श किया जा रहा है और यह तय किया जा रहा है कि अगर शिक्षा में बेहतरपन लाना है तो फिर समस्त वर्ग को जोड़कर इसमें नए आयाम स्थापित करने होंगे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए और उन्होंने इस विषय पर अपने-अपने विचार रखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles