37.3 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

श्रीराम भक्ति, सांस्कृतिक परंपरा और नारी शक्ति के संगम से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला

बिलासपुर। श्री राम जन्मभूमि स्थापना दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला बिलासपुर की बहनों द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन एवं हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

आयोजन में राष्ट्रीय प्रभारी प्रतिभा पांडे, संभाग प्रभारी मीनू दुबे, जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी, सचिव शशि प्रभा पांडे सहित संगीता शर्मा, लता दुबे, कृष्णा दुबे, पुष्पा शुक्ला, सुलेखा शर्मा, अर्चना शुक्ला, चंचल कामिनी एवं संगीता तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीराम की आराधना की और सामाजिक एकता व सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष अर्चना तिवारी एवं सचिव शशि प्रभा पांडे की ओर से सभी उपस्थित महिलाओं को हल्दी-कुमकुम कर सुहाग पिटारा एवं तेल के लड्डू भेंट किए गए। वहीं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से प्रसाद वितरण किया गया तथा इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ का दो दिवसीय आयोजन भी रखा गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles