24.2 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

श्री गुरु नानक जयंती पर नगर कीर्तन शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

गुरु नानक देव जी के 555 वे प्रकाश पर्व से पूर्व बुधवार संध्या नगर कीर्तन जुलूस निकाला गया। आगामी शुक्रवार को गुरु नानक जयंती का पर्व मनाने की तैयारी सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा में पूरी कर ली गई है। इससे पहले बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । दयालबंद श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से शोभायात्रा और विशाल नगर कीर्तन निकला । शोभायात्रा के साथ फूलों से सुसज्जित वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब की गाड़ी मौजूद रही। जिसके समक्ष श्रद्धालु मत्था टेकते रहे। यह नगर कीर्तन जुलूस दयालबंद, गांधी चौक, गोल बाजार होते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा पहुंची।इस जुलूस में सैकड़ो की संख्या में कुर्ता पजामा और पगड़ी पहने पुरुष और सलवार सूट में महिलाएं शामिल रही। नगर कीर्तन जुलूस के आगे आगे सेवादार झाड़ू बुहारते और जल छिड़कते चलते रहे। इस मौके पर बच्चों द्वारा अस्त्र-शस्त्र और गतका का आकर्षण प्रदर्शन किया गया। नगर कितना जुलूस के साथ खालसा स्कूल के बच्चे शामिल रहे। कीर्तन दल शबद और कीर्तन करता रहा।

इस अवसर पर रास्ते मे जगह-जगह इस नगर कीर्तन जुलूस का स्वागत किया गया। दयालबंद में प्रतिष्ठित व्यवसायी और ग्रैंड गुंबर न्यूज़ के चेयरमैन मंजीत सिंह गुम्बर के साथ गुंबर परिवार के सभी सदस्यों ने पंज प्यारों की अगवाई फूल मालाओं से की और श्री गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जुलूस के स्वागत में आतिशबाजी की गई और जुलूस में शामिल महिला, पुरुष एवं बच्चों को जल, शरबत, फल, मिष्ठान आदि प्रदान किया गया। जुलूस में शामिल महिलाएं पुरुष , कीर्तन गाते, सतनाम वाहेगुरु, राज करेगा खालसा का जाप करते हुए चलते रहे।

इस बार शोभायात्रा में ननकाना साहिब पाकिस्तान का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा । कीर्तन जुलूस के साथ चल रहे बुजुर्गों के बैठने के लिए ई रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई गयी। रास्ते में जगह-जगह नगर कीर्तन जुलूस का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई, तो वहीं कई जगहों पर स्टाल लगाकर सेवा दी गई । श्री गुरु नानक देव जी की 555 वी जयंती आगामी शुक्रवार 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा गोड़पारा में विशेष दीवान सजाकर शबद कीर्तन किया जाएगा, तो वही गुरु का अटूट लंगर भी वरताया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles