रेल प्रशासन की अनदेखी और रेलवे पुलिस की लापरवाही के चलते नही थम रही ट्रेनों में चोरी,,रेल यात्री मजबूरन वश दहशत में कर रहे यात्रा

रेलवे पुलिस की निष्क्रियता कहें या फिर लापरवाही क्योंकि ट्रेनों में सही तरीके से रेलवे पुलिस के द्वारा देख रेख नही होने पर ट्रेनों में चोरी की घटनाएं थम नही रही है।वहीं रेल यात्रा के दौरान इससे असुरक्षित यात्री भी रेलवे को कोस रहे है कि रेलवे उनसे रिजर्वेशन के नाम पर अत्यधिक चार्ज वशूली करती है लेकिन बदले में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा नही उपलब्ध करा पा रही है।इससे यात्री डरे सहमे यात्रा करने को मजबूर है।इसी तरह की घटना फिर से बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले ट्रांसपोर्टर के साथ घटी।ट्रांसपोर्टर अशोक सिंह ने बताया कि वे बीते 9 नवम्बर को पर्व मनाकर गाजीपुर से सारनाथ एक्सप्रेस से अपने गंतव्य बिलासपुर के लिए रवाना हुए।इस दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच में अनावश्यक यात्रियों की भारी भरकम भीड़ थी।उसी दौरान उनका लैपटॉप,,जरूरी दस्तावेजों,,कपड़े और कुछ खाद्यान सामग्रियों से भरा बैग किसी ने चुरा लिया था।जिसकी शिकायत वे बिलासपुर पहुंचकर बिलासपुर जीआरपी में किये हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles