30.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

श्री राजपूत करणी सेना के भजन जागरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में वीरेंद्र सिंह तोमर चला रहा था फर्जी करणी सेना

श्री राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित भजन जागरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़ी गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव के साथ आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर महिपाल सिंह मकराना ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में वीरेंद्र सिंह तोमर फर्जी करणी सेना चला रहा था।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि तोमर बंधुओं की तथाकथित करणी सेना और उनकी राष्ट्रीय करणी सेना का आपस में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने तोमर पर लगे गंभीर आरोपों की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट किया कि संगठन का अपराधियों से कोई जुड़ाव नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ मारपीट, सूदखोरी, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ऐसे में करणी सेना अपने नाम का गलत उपयोग करने वालों से दूरी बनाए रखती है। उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन के नाम पर ग़लत कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिपाल सिंह मकराना ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से आलोक सिंह परिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण करणी सेवा ने प्रदेश में सामाजिक और सेवा संबंधी गतिविधियों को मजबूती दी है। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी अहम मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने संगठन की एकजुटता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि करणी सेना का उद्देश्य समाजसेवा और सांस्कृतिक संरक्षण है, न कि किसी भी प्रकार का विवाद या अपराध। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles