बस्तर में बाढ़ का कहर: कई गांवों का संपर्क टूटा, राहत कार्य जारी,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और सांसद महेश कश्यप ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लिया जायजा

बस्तर संभाग में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। जल स्तर में अचानक बढ़ोतरी के कारण बस्तर मुख्यालय से जुड़े कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं और कुछ गांवों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।बाढ़ की इस स्थिति को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों और राहत दलों को निर्देश दिया कि वे ग्रामीणों तक त्वरित राहत सामग्री पहुंचाएं और सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज करें।प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं। नावों और ट्रैक्टरों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य सामग्री, दवाइयों और पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles