23.5 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

संस्कृति विद्या मंदिर में विज्ञान मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए अद्भुत मॉडल और डेमो

संस्कृति विद्या मंदिर में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमे 50 विद्यार्थियों ने रोचक डेमो प्रस्तुत किया। बिलासपुर के संस्कृति विद्या मंदिर में विज्ञान मेले का शानदार आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों ने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए अद्भुत मॉडल और डेमो प्रस्तुत किए। लगभग 50 विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और कल्पनाशीलता के दम पर विज्ञान के विभिन्न डेमो और प्रोजेक्ट तैयार किए। प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स में पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, और स्वास्थ्य से संबंधित नवाचार देखने को मिले।

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अयोध्या में विराजमान श्री राम की मनमोहक राम मंदिर प्रस्तुत किया। इस मेले का उद्देश्य बच्चों के भीतर विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना था अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के डेमो और मॉडल्स की खूब सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

संस्कृति विद्या मंदिर के इस प्रयास ने बच्चों की वैज्ञानिक समझ और रचनात्मकता को निखारने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। यह मेला विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने और विद्यार्थियों को नवाचार के क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles