सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने वाली राष्ट्रीय संस्था जनआक्रोश के तत्वाधान में एसोसियेटेड माइनिंग कंपनी में ट्राफिक अवेरनेस कार्यक्रम तथा दंत एवं नेत्र परीक्षण
शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
रविवार दिनांक 11/02/2024 को हरदी ग्राम से लगे एसोसियेटेड माइनिंग कंपनी में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने वाली राष्ट्रीय संस्था जनआक्रोश के तत्वाधान में ट्राफिक अवेरनेस कार्यक्रम तथा दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया साथ ही साथ वृक्षारोपण भी किया गया ।
ज्ञात हो कि रविवार 11/02/2024 को जन-आक्रोश संस्था जो कि यातायात शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम कर लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता लाती है, के द्वारा एसोसियेटेड माइनिंग कंपनी में शिविर का आयोजन कर यातायात नियमों और सावधानियों से संबंधित जानकारी कंपनी के वर्करों और जन-सामान्य को दी गयी। साथ ही साथ दंत परीक्षण शिविर में डॉ आराधना दास जी एवं नेत्र परीक्षण शिविर में डॉ राकेश जुनेजा जी द्वारा निःशुल्क अपनी सेवा दी गयी। इस शिविर का लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लिया। वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती विद्या गोवर्धन जन-आक्रोश बिलासपुर, श्री सुधांसू कुशवाहा अडाणी कंपनी, डॉ आराधना दास दंत चिकित्सक, डॉ राकेश जुनेजा नेत्र चिकित्सक, डॉ रश्मि जीतकुरे आयुर्वेद अस्पताल, आकांक्षा त्रिवेदी जेसीसी ट्यूटोरियल, एसोसियेटेड माइनिंग कंपनी सीईओ श्री जसबीर सिंग चावला सहित करीब 100 से भी लोग उपस्थित रहे।






