26.6 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

सड़क हादसों से बचाव: बिलासपुर यातायात पुलिस ने 10 हजार मवेशियों को पहनाई रेडियम पट्टी गोधन की सुरक्षा में आमजन, गौसेवक और संस्थाओं का भी मिल रहा सहयोगखबर

बरसात के मौसम में सड़कों पर बैठे मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। अब तक जिले में 10,000 से अधिक स्वच्छंद विचरण कर रहे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधी जा चुकी है ताकि वाहन चालकों को दूर से ही मवेशियों की मौजूदगी का पता चल सके और हादसों पर नियंत्रण किया जा सके।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार हाईवे और प्रमुख मार्गों पर यह कार्रवाई कर रही है।

ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर वहां मवेशियों को रेडियम पट्टी लगाने का काम तेज़ी से जारी है।इस कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं, गौसेवकों और आम नागरिकों का भी बड़ा सहयोग मिल रहा है। पेंड्रीडीह बाईपास, हाईकोर्ट रोड, तालापारा, अमसेना, बेलमुंडी और अन्य मार्गों पर रेडियम पट्टी लगाने का विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस ने साफ कहा है कि मवेशियों को खुले में छोड़ने वाले मालिकों पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में इस पहल का सहयोग करें। रात के समय रेडियम पट्टी की वजह से वाहन चालक दूर से ही मवेशियों को देख पाएंगे और समय रहते गति नियंत्रित कर सकेंगे। इस अभियान से न सिर्फ मवेशियों की जान बचेगी बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles